मैच में गिर रहे थे पाकिस्तान के विकेट, टीम की हालत देख स्टेडियम छोड़कर भागे मोहसिन नकवी, VIDEO
कोलंबो के आर प्रेमदासा में खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कप 2025 के के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली. मैच के दौरान एक और घटना चर्चा का केंद्र बनी, जब मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं, पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाने के बीच स्टेडियम से जल्दी निकलते दिखे. उनका काफिला काले वाहन में रवाना होता कैमरे में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हालांकि उनके जल्दी जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का पाकिस्तान का फैसला शुरुआत में सही लगा जब भारत ने जल्दी विकेट गंवाया. लेकिन ईशान किशन ने 77 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. तिलक वर्मा ने 25 रन की संयमित पारी खेलकर उनका अच्छा साथ दिया. मध्यक्रम में टीम इंडिया को झटके लगे और हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/4 हो गया. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने मुश्किल परिस्थितियों में समझदारी से रन जोड़ते हुए टीम को 175/7 तक पहुंचाया.पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3/25 के आंकड़े दर्ज किए.
VIDEO | ICC Men’s T20 World Cup, 2026: PCB chief Mohsin Naqvi leaves R. Premadasa International Stadium. #INDvsPAK
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QXbYcjFUCN
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी.जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और हार्दिक की तेज गेंदबाजी ने पाकिस्तान का स्कोर 34/4 कर दिया.एक छोर पर उस्मान खान ने 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. भारतीय गेंदबाजों ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया.अक्षर (2/29), हार्दिक (2/16) और बुमराह (2/17) के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.
यह भारत की लगातार तीसरी जीत रही, जिसने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट में टीम लय में है. दूसरी ओर, पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर बड़े मैच के दबाव में बिखरती नजर आई.
