बस्तर का आखिरी बड़े कैडर का नक्सली पापाराव करेगा सरेंडर, 12 साथियों के साथ डालेगा हथियार
छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की डेडलाइन से करीब एक हफ्ते पहले बस्तर के अंतिम बड़े कैडर का नक्सली पापाराव आज सरेंडर करेगा। बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों के साथ AK-47 समेत अन्य हथियार लेकर निकला है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर निकला है। इसने सरेंडर कर दिया या फिर एनकाउंटर में मारा गया तो नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी खत्म हो जाएगी। देवा के सरेंडर करने के बाद अब पापाराव ही एक मात्र ऐसा नक्सली बचा है जो फाइटर है। बाकी बचे हुए अन्य टॉप कैडर्स के नक्सली उम्र दराज हो चुके हैं। पापाराव के सरेंडर करते ही बस्तर से माओवाद का सफाया तय माना जा रहा है।
12 नक्सलियों के साथ पहुंचेगा पापाराव, डीकेएसजेडसी रैंक के माओवादी पापा राव 12 साथियों के साथ पुनर्वास और आत्मसमर्पण के लिए आ रहे हैं। उनके पास AK-47 और SLR सहित भारी हथियार मौजूद हैं। वर्तमान में पापा राव आईटीआर के घने जंगलों में सक्रिय था। अब बस्तर में केवल एक नक्सली केसा सोढ़ी ही बचा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और दृढ़ संकल्प का असर दिख रहा है। नक्सलियों के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण नक्सलवाद खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
