संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक, मोदी का स्वागत, रिजिजू बोले- अमेरिका से ट्रेड डील ऐतिहासिक

लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा- मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। राहुल ने कहा- ‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस बता रहा हूं की चाइना-इंडिया के बीच में क्या हुआ। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।’ इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित हो गई।

राहुल ने सोमवार को भी 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की थी। सदन की कार्यवाही 3 बार स्थगित हुई। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका था। राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, TMC सांसद शताब्दी रॉय और DMK सांसद डी एम कातिर आनंद ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सदन चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे कल संसद में नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा आपत्ति जताए जाने के बारे में पूछा गया।

जेपी नड्डा- कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं है। कांग्रेस को देश के विकास, देश के व्यापार में कोई रुचि नहीं है। केवल राजनीति करने में लगे हैं। पहले विपक्ष कहता था कि ट्रम्प का जवाब दीजिए। 50% टैरिफ लग रहा। कल देर रात अमेरिका ने खुद ही फैसला लिया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट किया, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी तरह पीएम मोदी भी स्ट्रॉन्ग लीडर हैं। मैं टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करता हूं। पीएम मोदी इस पर उन्हें धन्यवाद दिया है। सरकार कभी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। विपक्ष ने कहा तो हमने चर्चा के लिए हां कहा। हमने कभी भी चर्चा से इनकार नहीं किया है। हमने जी राम जी बिल पर चर्चा की है। विपक्ष का ये व्यवहार राष्ट्र विरोधी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *