3 पार्टी, 3 सीटें और तीन विजेता, एक परिवार के लोगों ने लहराया जीत का परचम…

तमिलनाडु में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने तीन अलग-अलग पार्टियों और अन्य राज्य से चुनाव लड़ा, नतीजा एक ही रहा कि इन तीनों ने ही जीत हासिल की. ये सभी लोग ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार से हैं, जो इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए एक बड़े पॉलिटिकल डोनर हैं. सबसे खास बात ये है कि इसमें से दो तमिलनाडु से प्रत्याशी थे और एक प्रत्याशी पुडुचेरी से था.

‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन की पत्नी पत्नी, बेटे और दामाद ने तीन अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ा और अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में जीत हासिल की. लीमारोज मार्टिन ने तमिलनाडु के लालगुडी से AIADMK पार्टी से जीत हासिल की. जबकि तमिलनाडु के विक्कीवाक्कम से TVK कैंडिडेट आधव अर्जुन ने चुनाव जीता, वहीं पुडुचेरी के कामराज नाहर से LJK कैंडिडेट जोस चार्ल्स मार्टिन ने भी चुनावी मैदान में अपना जलवा बिखरते हुए जीत का परचम लहराया है. इस जीत में सबसे ज्यादा खास जीत सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमारोज मार्टिन की रही, लालगुडी पर उन्होंने जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही AIADMK ने 2 दशक से ज्यादा समय बाद लालगुडी में जीत हासिल की. उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के कु पा कृष्णन को 2,500 से ज्यादा वोटों (2,739) से हराया. बता दें कि, लालगुडी सीट पारंपरिक रूप से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का गढ़ मानी जाती है और 20 साल बाद AIADMK ने इस सीट पर जीत हासिल की है. DMK ने 2021, 2016, 2011 और 2006 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में यह सीट जीती थी.

लॉटरी कारोबारी के बेटे, जोस चार्ल्स मार्टिन ने अपनी पार्टी, लचिया जननायक काची (LJK) से पुडुचेरी चुनाव लड़ा. उन्होंने कांग्रेस के पीके देवदास और TVK के सुमन को पीछे छोड़ते हुए कामराज नगर सीट पर 10,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. मार्टिन के दामाद और एक्टर विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के जनरल सेक्रेटरी आधव अर्जुन ने विक्कीवक्कम सीट पर 17,000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की, उन्होंने DMK के कार्तिक मोहन को 17,302 वोटों से और AIADMK के विजयकुमार SR को 47,107 वोटों से हराया.

4 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा हुई. जिसमें पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक परिणाम तमिलनाडु का रहा, यहां पर अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.