बॉक्स‍िंग में लवलीना के बाद परवीन हुड्डा का कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स की महिला 65 किग्रा बॉक्सिंग में भारत की परवीन ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल में उनका मुकाबला चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से हुआ. निशियो जिम्नेजियम में खेले गए इस फाइनल में परवीन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बॉक्सिंग के 65 किग्रा फाइनल में परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

शुक्रवार को अब तक भारत ने 3 गोल्ड मेडल जीते हैं. भारत के खाते में अब तक 13 गोल्ड, 25 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज समेत कुल 72 मेडल हो चुके हैं.