जंतर मंतर पर 6 लेयर की स्थायी बैरिकेडिंग, दिल्ली पुलिस का बड़ा सुरक्षा फैसला
जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त किलेबंदी कर दी है. 22 जुलाई को हुई हिंसा के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसके तहत छह लेयर की स्थायी बैरिकेडिंग की गई है. इन मजबूत बैरिकेड्स को संसद मार्ग और जय सिंह रोड पर फिक्स किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए बैरिकेड्स को चेन से इंटरलॉक किया गया है, और उन्हें आपस में वेल्डिंग करके जोड़ा गया है, ताकि किसी भी स्थिति में उन्हें हटाया न जा सके.
