बारिश का तांडव ! हजारों बाइकें और कारें पानी में डूब गईं…Video

सूरत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण लिंबायत के कमरू नगर और कतारगाम जैसे इलाकों में भारी जलभराव हुआ है, जिससे हजारों बाइकें और कारें पानी में डूब गईं। वाहन पानी में ऐसे समा गए हैं कि उनका कोई अता-पता नहीं है. इस भयानक जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को करोड़ों रुपये का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है.