CG : विधायक के जन्मदिन समारोह में पॉकेटमारी, कार्यकर्ताओं की जेब से नगदी ले उड़े चोर

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर जिले से पॉकेटमारी का मामला सामने आया है। यहां के तखतपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह के दौरान पॉकेट मारने आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पर हाथ साफ गया। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए पॉकेटमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जेब से नकदी पर हाथ साफ कर गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अश्वनी गुप्ता के 31 हजार, दिलीप तोलानी के 5 हजार, प्रमोद निर्मलकर के 5 हजार और परमानंद धुरी के 3 हजार रुपये उड़ाए गए।
पॉकेटमारी का मामला सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। सुराग मिलने पर एक विशेष टीम कबीरधाम जिले के पंडरिया रवाना हुई और वहां से प्रकाश संवरा (23) और हीरू संवरा (22) को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 18 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने पाकेटमारी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।