पीएम बोले- 28 साल के युवा इतिहास रच रहे, राहुल पर तंज, 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा
पीएम मोदी ने मानसून सत्र के पहले दिन मीडिया ब्रीफिंग में राहुल गांधी की उम्र को लेकर तंज कसा। पीएम भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में भेजने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का जिक्र कर रहे थे। मोदी ने कहा- देश के युवा आज इतिहास रच रहे हैं। नए-नए स्टार्टअप अंतरिक्ष तक पहुंचे हैं। मुझे बताया गया कि स्काईरूट कंपनी की जिस टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है। उनकी औसत उम्र 28 साल है। हालांकि मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा।
मैं 28 साल की युवा की बात कर रहा हूं..56 साल की युवा की नहीं..
(नोट: ये देश के प्रधानमंत्री की भाषा है..वो भी सदन के नेता प्रतिपक्ष के लिए…लोकतंत्र का स्तर कौन कितना गिरा रहा है..खुद सोचिए..) pic.twitter.com/a5A5unRdhw
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) July 20, 2026
पीएम का इतना कहते ही पीछे खड़े संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू हंसने लगे। पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना तंज कसा। दरअसल राहुल की उम्र 56 साल ही है।
पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच 56 इंच बनाम 56 साल की टकरार लंबे वक्त से चल रही है। दरअसल 2014 में पीएम ने 56 इंच की छाती की बात कही थी। इस पर राहुल कई बार कह चुके हैं, पीएम की 56 इंच की छाती काम नहीं आई।
