PM मोदी ने एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन किया। यह दो दिन की इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट समिट है। PM ने कहा- आज दुनिया का भरोसा भारत के 140 करोड़ जनता पर है। राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और सुधारों की वजह से ये सब हुआ है। PM ने कहा- आज भारत लोकल सप्लाई चैन को मजबूत कर रहा है। दुनिया के अलग-अलग रीजन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है। ईस्ट एशिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है। मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर भी अनेक नई संभावना लेकर आ रहा है। भारत पर मजबूत होते ग्लोबल ट्रस्ट के बीच हम सभी असम में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा- 2018 में असम की इकोनॉमी 2.75 लाख करोड़ की थी। अब यह 6 लाख करोड़ रुपए की हो गई है। इसका मतलब है राज्य के भाजपा की सरकार बनाने के बाद इकोनॉमी 6 गुणा बढ़ी है। असम को 2009 से 2014 के बीच रेल बजट के लिए औसतन 2,100 करोड़ रुपए मिले थे। सेमीकंडक्टर को लेकर PM ने कहा कि असम सेमिकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक इंपोर्टेंट हब बनकर उभरेगा। हाल ही में टाटा ने असम में सेमीकंडक्टर की एसेंबलिंग शुरू की है, जो पूरे उत्तर पूर्वी राज्यों में तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने असम के रेलवे बजट को चार गुना ज्यादा बढ़ा कर 10 हजार करोड़ रुपए पहुंचा दिया है। असम ने 2030 तक 12.44 लाख करोड़ रुपए का GDP हासिल करने का लक्ष्य रखा है। मुझे विश्वास है कि असम यह लक्ष्य जरूर पूरा करेगा। मुझे राज्य के लोगों की क्षमताओं और यहां की सरकार पर भरोसा है।