PM मोदी सिक्किम पहुंचे, गंगटोक में रोड शो शुरू, कल ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
पीएम मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंच गए हैं। वे सोमवार दोपहर 3 बजे गंगटोक पहुंचे, जिसके बाद लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उनका रोड शो शुरू हो चुका है। वे दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। कल वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा।
#Live: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का गंगटोक, सिक्किम में भव्य रोड शो https://t.co/ue6altvG96
— Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) April 27, 2026
पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
