हुगली में बोटिंग करते PM मोदी, बंगाल चुनाव के बीच शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हो गए हैं. अब दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता सैर पर निकले. उन्होंने शुक्रवार सुबह-सुबह हुगली नदी (गंगा) में बोटिंग की. इस दौरान उन्होंने वहां नाविकों और सुबह सैर करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैंक ऑफ हुगली से अपनी तस्वीरें शेयर कीं. इनमें वो नौका पर बैठकर आसपास के नजारे का लुत्फ उठाते और कैमरे से मंजर को कैद करते दिखाई दिए. तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, ‘हर बंगाली के लिए गंगा नदी का विशेष महत्व है. कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. इसके पवित्र जल में एक संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत भावना समाहित है.’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज सुबह कोलकाता में, मैंने हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया, जो मां गंगा के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का एक मौका था. साथ ही, मुझे नाविकों से मिलने का मौका मिला, जिनकी मेहनत तारीफ के काबिल है और सुबह की सैर करने वालों से भी मिला.’
Some more glimpses from Kolkata. Indeed a very special morning at the Hooghly river. pic.twitter.com/D8Wwzy3KsX
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2026
पीएम मोदी ने हुगली नदी से हाथ में कैमरे के साथ भी अपनी फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने बताया, हुगली नदी के किनारे से कुछ और झलकियां. मैंने इस महान नदी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की. विद्यासागर सेतु और हावड़ा पुल की भी नजदीकी झलक मिली.
एक और पोस्ट में पीएम मोदी जनता का अभिवादन करते दिखाई दिए. इन पलों को उन्होंने बेहद खास बताया.
