पीएम मोदी बोले- मैं चुनौतियों को चुनौती देता हूं, मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल के कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने इस मौके पर सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा- आज हमारा सामर्थ्य इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं। मेरे स्वभाव में है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता। हम चुनौती को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते।
IIT खड़गपुर देश का पहला IIT इंस्टीट्यूट है।
पीएम ने कहा- हम चुनौती को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। अक्सर कुछ लोग अपनी सोच पर लिमिट लगा देते हैं। इसी को कहा जाता है कि लिमिटिंग बिलिप्स, इसका मतलब है अपने सपनों, टैलेंट, देश के सामर्थय को लिमिट कर देना।
हम खुद ही तय कर लेते हैं कि क्या संभव है क्या नहीं। मरी पड़ी सोच को जीने वाले लोग जिंदगी नहीं जी सकते।
#Watch | मुझे कई बार लोग चुनौतियों के बारे में पूछते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि मेरे स्वभाव में ही यह है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता।
सवाल यह है कि क्या हम चुनौतियों को चुनौती देते हैं या कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं? अक्सर कुछ लोग खुद ही अपनी सोच की सीमाएं तय कर लेते हैं, इसी को लिमिटिंग बिलीफ्स कहा जाता है।
लिमिटिंग बिलीफ्स क्या हैं? अपने सपनों को सीमित करना, अपने टैलेंट को सीमित करना और अपने देश के सामर्थ्य को सीमित कर देना। हम खुद ही तय कर लेते हैं कि क्या संभव है और क्या नहीं। ज्यादातर लोग अपनी शुरुआत ही इस सोच के साथ करते हैं कि यह नहीं हो सकता।
मरी हुई सोच के साथ जीने वाले लोग जिंदगी भी पूरी तरह नहीं जी सकते, हम अपनी सोच की सीमा को ही अपनी दुनिया की सीमा मानकर बैठ गए हैं। :- प्रधानमंत्री @narendramodi
लाइव देखें : https://t.co/EoGROjlQIf
@PMOIndia @IITKgp | #PMModi #IITKharagpur #PlatinumJubilee #Students #Education #Innovation
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 21, 2026
मोदी बोले- IIT खड़गपुर ने जब अपनी यात्रा शुरु की, उस वक्त पहला चुनाव भी नहीं हुआ। भारत को इंजीनियर की जरूरत थी। तब यहां के इंजीनियर ने भारत के डेवलेपमेंट में योगदान दिया। फिर सॉफ्टवेयर डेवलेवमेंट का युग आया। यहां के छात्रों मेने उसमें भी योगदाप दिया।
पीएम ने कहा- बंगाल की वो धरती है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने। यह संस्थान वहीं पर बना है जो स्वंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था।
सोचिए वे उस समय यहां रहकर क्या सोचा करते थे। उस समय उनकी गतिविधि आज भी मंत्र की तरह गूंजती होगी।
दशकों पहले इन्हीं डिटेंशन सेंटर ने स्वतंत्रता सेनानियों का साहस देखा था। आज वहीं IIT बनी है, जहां ऐसे युवा तैयार हो रहे हैं जो नए आइडिया के साथ आ रहे और भारत को बुलिंदियों तक पहुंचा रहे।
