‘आज का भारत बड़े सपने देख रहा’, नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी
नीदरलैड्स की हेग को दुनिया ‘सिटी ऑफ पीस’ के रूप में जानती है. पीएम मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वह कुछ देर के लिए भूल ही गए कि वे नीदरलैंड्स में हैं. PM मोदी ने कहा आज का भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत ने चांद पर भी वहां पहुंचकर इतिहास रचा, जहां दुनिया का कोई देश पहले नहीं पहुंच सका. पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ कई चीजें बदल गईं, लेकिन भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. वक्त बदला, लेकिन संस्कार और अपनापन नहीं बदला.
प्रधानमंत्री मोदी ने 16 मई को बेहद विशेष दिन बताया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 12 साल पहले 2014 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स की जनता को भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं. बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल 5 देशों के दौरे पर हैं.
LIVE: PM Shri @narendramodi participates in a community programme in The Hague, Netherlands.
— BJP (@BJP4India) May 16, 2026
