PM मोदी की जेन-जी के साथ भजन क्लबिंग, खंजरी बजाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे। पीएम पंडित दीनदयाल की 110वीं जयंती पर हुए भजन क्लबिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने खंजरी बजाई और भजनों पर गुनगुनाते भी नजर आए। मोदी इस जेन-जी प्रोग्राम में तब पहुंचे हैं, जब एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन-जी के वोटों के अधिकार छीने जाने की बात कही थी। कांग्रेस लीडर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मुद्दा उठाया था।
राजनीतिक दलों के बीच जेन-जी इसलिए अहम हैं, क्योंकि 2029 के आम चुनाव में 36.74 करोड़ वोटर यही होंगे। यानी देश की कुल आबादी का 26%।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में भजन क्लबिंग ट्रेंड का जिक्र किया था। उन्होंने तारीफ की थी कि कैसे भारत की नई पीढ़ी अपनी जड़ों और आस्था को आधुनिक जीवनशैली के साथ खूबसूरती से जोड़ रही है।
पीएम मोदी ने कहा था कि भजन क्लबिंग ट्रेंड को हमारी जेन-जी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। इससे पहले जनवरी 2026 में मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने इस ट्रेंड की जमकर सराहना की थी।
भजन की धुन पर झूमते प्रधानमंत्री मोदी जी।
यह एक तस्वीर नहीं, बल्कि उस भारत की झलक है जहाँ आधुनिकता के साथ अपने नौजवानों को अपनी संस्कृति का गर्व का अनुभव कराते हुए देश का मुखिया है। 🇮🇳 pic.twitter.com/RtRGDhuP0W
— Jeetendra Singh 🇮🇳 (@jeetensingh) September 25, 2026
कभी स्लैंग कभी रील्स, जेन-जी से ऐसे जुड़ रहे पीएम मोदी
GRWM (गेट रेडी विद मी): पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प और वस्त्रों को प्रदर्शित करने के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर ‘गेट रेडी विद मी’ फॉर्मेट का यूज किया।
सेल्फी-स्टाइल रील्स: औपचारिक भाषणों की जगह सीधे कनेक्ट करते हुए सेल्फी-स्टाइल वीडियो या रील्स बना रहे हैं। जो ‘कैंडिड’ लगते हैं।
जेन- जी की भाषा: अपनी स्पीच में भी वे जेन-जी की भाषा ‘फ्लेक्स’ और “OG” का इस्तेमाल कर चुके है। रील्स में युवाओं को फ्रेंड्स कहकर संबोधित करते हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में देश में 15-29 साल की उम्र के करीब 36.74 करोड़ युवा हैं। यानी कुल आबादी का करीब 26% युवाओं की हिस्सेदारी है।
2029 के लोकसभा चुनाव में यही वोटर होंगे। इसीलिए राजनीतिक दल Gen-Z और युवा वोटर्स तक पहुंच बढ़ा रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी। यानी लगभग हर 4 में से एक वोटर जेन-जी है।
