पीएम मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली, सोशल मीडिया पर कहा- एनर्जी से भर गया…
पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’ आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव की लगातार कोशिश हो रही है। तब आज सिक्किम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का दर्शन करा दिए।
पीएम ने कहा- सिक्किम और नार्थईस्ट हमारे लिए सिर्फ देश का एक अहम हिस्सा ही नहीं है, बल्कि भारत की अष्टलक्ष्मी है। इसलिए हम एक्ट ईस्ट की पॉलिसी पर तो काम कर रहे हैं, साथ ही हमने नार्थईस्ट के लिए एक्ट फास्ट का संकल्प भी लिया है।
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा सिक्किम के विकास को पीछे धकेला। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद विकास को फिर से गति मिली है। पहली बार सिक्किम तक रेल पहुंचने जा रही है।
यहां आते ही एक नई अनुभूति होती है, माहौल मन को खुशियों से भर गया। पूरब का स्वर्ग सिक्किम, ऑर्किड्स का गार्डन सिक्किम। सिक्किम के लोगों से मिलना मुझे हमेशा एक अलग सुकून देता है।
मोदी सोमवार शाम को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उन्होंने रोड शो किया। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा।
