PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में सफर किया, काउंटर से टिकट खरीदा, CM डीके शिवकुमार साथ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। PM मोदी ने राज्य में ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु 100 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।

इससे पहले मोदी ने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं।

PM मोदी की स्पीच की 3 अहम बातें …

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे गुलामी की सोच को पीछे छोड़ रहा है। कर्नाटक के 60 से ज्यादा स्टेशन अमृत भारत स्टेशन बन चुके हैं। अब यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में बीते दशक में उठाए कदम भारत के काम आए। बेंगलुरु का LPG प्रोजेक्ट 80 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता बढ़ाएगा। देवनगोंडी टर्मिनल से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बढ़ेगी।
PM मोदी ने कहा कि 60 लाख से ज्यादा परिवारों ने छतों पर सोलर पैनल लगाए हैं। इनमें कर्नाटक के 40 हजार परिवार हैं, जिन्हें ₹80 हजार की मदद दी गई। पीएम-कुसुम योजना से राज्य में 8 लाख से ज्यादा सोलर पंपों से सिंचाई हो रही है।