प्रभात मिश्रा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त
रायपुर : राज्य शासन के संस्कृति विभाग ने गुरूवार को रायपुर टिकरापारा निवासी प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं इस आशय का आदेश संस्कृति विभाग की अपर सचिव रूचि शर्मा के हस्ताक्षर से जारी हुआ. जारी आदेश के मुताबिक़ वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त अध्यक्ष रहेगे बता दें की श्री मिश्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए है साथ ही पूर्व प्रांत संघचालक स्व. केसी सुदर्शन की याद में होने वाले व्याख्यानमाला की आयोजन समिति के पदाधिकारी हैं.
