दिल्ली: शिक्षक दिवस पर 50 टीचर्स को नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रीय

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 5 सितंबर को देशभर के 50 चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो एक प्रसिद्ध दार्शनिक, विद्वान और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। यह दिन न केवल डॉ. राधाकृष्णन की विरासत का सम्मान करता है, बल्कि देश भर के शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत को भी नमन करता है। इस अवसर पर, शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हर साल देश के बेस्ट शिक्षकों को नेशनल अवॉर्ड देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है। देशभर के शिक्षकों की उत्कृष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा की है, जो हर साल भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है. इस बार वर्ष 2024 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा की गई है और 5 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में शाम 4.15 बजे 50 प्रतिष्ठित शिक्षकों को इस पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

शिक्षक दिवस 2024 के सम्मान में, राष्ट्रपति द्वारा चुने गए शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने और मनाने के लिए उनकी उत्कृष्टता के लिए 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जिन्होंने अपने छात्रों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और भारत की शैक्षिक प्रणाली की उन्नति में योगदान दिया।

50 चयनित शिक्षकों के नाम

चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर (गुजरात)
विनय शशिकांत पटेल (गुजरात)
सागर चित्तरंजन बागडे आर (महाराष्ट्र)
मंतैया चिन्नी बेडके (महाराष्ट्र)
पल्लवी शर्मा (दिल्ली)
चारु मैनी (हरियाणा)
नरसिम्हा मूर्ति एच.के. (कर्नाटक)
एच. एन. गिरीश (कर्नाटक)
नारायणस्वामी आर (कर्नाटक)
अशोक सेनगुप्ता (कर्नाटक)
बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान)
हुकम चंद चौधरी (राजस्थान)
प्रभाकर रेड्डी पेसरा (तेलंगाना)
थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना)
रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश)
डॉ. मिनाक्षी कुमारी (बिहार)
सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार)
पंकज कुमार गोयल (पंजाब)
माधव प्रसाद पटेल (मध्य प्रदेश)
सुनीता गोधा (मध्य प्रदेश)
मिडी श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश)
सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश)
अविनाशा शर्मा (हरियाणा)
कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड)
चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा)
राजिंदर सिंह (पंजाब)
आशीष कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल)
प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल)
द्विति चंद्र साहू (ओडिशा)
संतोष कुमार कर (ओडिशा)
गोपीनाथ आर (तमिलनाडु)
मुरलीधरन रमिया सेथुरमन (तमिलनाडु)
जिनु जॉर्ज (केरल)
के. शिवप्रसाद (केरल)
सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश)
चारू शर्मा (दिल्ली)
के. शारदा (छत्तीसगढ़)
लेफिज़ो अपोन (नागालैंड)
उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर)
ज्योति पंका (अरुणाचल प्रदेश)
सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश)
के. सुमा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)
नंदिता चोंगथम (मणिपुर)
यांकिला लामा (सिक्किम)
जोसेफ वनलालहरूइया सेल (मिजोरम)
एवरलास्टिंग पिंगरोप (मेघालय)
डॉ. नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा)
दीपेन खानिकर (असम)
डॉ. आशा रानी (झारखंड)