पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में मचाई तबाही, तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन अक्तूबर में शुरू हुआइस रेड बॉल घरेलू टूर्नामेंट में भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान पृथ्वी शॉ ने तबाही मचा दी। पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक ठोक डाला। उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए 222 रन बनाए। शॉ ने अपनी पारी में 29 चौके और पांच छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक ठोक डाला। पृथ्वी ने 141 गेंदों में डबल सेंचुरी लगाई। उन्होंने यह कारनामा चंडीगढ़ के खिलाफ किया है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के नाम है। उन्होंने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 119 गेंद में डबल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कोच और खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। 1985 में शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ 123 गेंदों में डबल सेंचुरी लगाई थी। बता दें कि पृथ्वी शॉ ने इस मैच में शतक 72 गेंदों में लगा दिया था।

222 रन की इस पारी में शॉ ने 142.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने टॉस जीतकर महाराष्ट्र के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में महाराष्ट्र ने 313 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने पहली पारी में 116 रन बनाए थे। वहीं चंडीगढ़ के लिए 3-3 विकेट जगजीत सिंह और अभिषेक सैनी ने लिए। इसके बाद पहली पारी में चंडीगढ़ की टीम 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *