बिजली दर बढ़ोतरी का विरोध…सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, बिजली दफ्तर का घेराव किया
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है किया। रायपुर और बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन भी किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ी हुई बिजली दरों से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। रायपुर के डंगनिया में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने नगाड़ा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
रायपुर जिलाध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि प्रदेश में ढाई साल बाद चुनाव है। 2028 में सरकार को महतारी वंदन के तहत खाते में 10 हजार रुपए खाते में डालना है, इसलिए सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही है। इस ढाई साल में भाजपा जनता से पैसे वसूलेगी और आखिरी में 10 हजार रुपए खाते में डालेगी।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि प्लानिंग के तहत बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा रही है, क्योंकि उन्हें अडानी के स्मार्ट मीटर और सोलर पैनल लगाना है। चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब बिजली दरों में वृद्धि कर आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
