हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 12, 19 और 26 अक्टूबर को 3-3 फेरे लगाएगी ट्रेन
आगामी त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में इसका स्टॉपेज रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रहेगा।
ट्रेन नंबर 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल हटिया से हर सोमवार 12, 19 और 26 अक्टूबर को चलेगी। ट्रेन हटिया से शाम 4.20 बजे रवाना होगी। यह दूसरे दिन रात 1.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 1.25 बजे रवाना होगी। रायपुर में रात 2.55 बजे पहुंचकर 3 बजे रवाना होगी। दुर्ग में 3.55 बजे पहुंचकर 4 बजे रवाना होगी। गोंदिया में सुबह 5.48 बजे पहुंचकर 5.50 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
13, 20 और 27 अक्टूबर को एलटीटी से चलेगी
ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल 13, 20 और 27 अक्टूबर को चलेगी। यह एलटीटी से रात 11.50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन गोंदिया में दोपहर 1.50 बजे पहुंचकर 1.52 बजे रवाना होगी। दुर्ग में 3.55 बजे पहुंचकर 4 बजे रवाना होगी।
रायपुर में शाम 4.35 बजे पहुंचकर 4.40 बजे रवाना होगी। बिलासपुर में शाम 7.05 बजे पहुंचकर 7.15 बजे रवाना होगी। रायगढ़ में रात 9.35 बजे पहुंचकर 9.40 बजे रवाना होगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे हटिया पहुंचेगी।
22 कोच की होगी पूजा स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 1 एसएलआरडी, 1 पावर कार, 4 जनरल, 6 स्लीपर, 7 एसी-III, 2 एसी-II और 1 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल है।
इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन
दोनों दिशाओं में ट्रेन बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के चलने की तारीख, समय और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES या रेलवन ऐप देखा जा सकता है।
