पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है। उन्होंने मान की बीमारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें कुछ जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है। सीएम मान की हालत के बारे में आप या पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।अकाली दल और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री मान और आप पर निशाना साधा था। साथ ही मांग की थी कि वे उनके बीमारियों के बारे में बताएं।
#NewsAlert | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका स्वास्थ्य ठीक है: मुख्यमंत्री कार्यालय#Punjab #BhagwantMann pic.twitter.com/nj6W41AjUh
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) September 26, 2024