‘PM मोदी की इच्छा थी नई सरकार रवींद्र जयंती पर बने…’, CM पद की शपथ लेते ही बोले शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी रवीन्द्रनाथ टैगोर के घर पहुंचे. उनकी जयंती के मौके पर उन्होंने उनकी प्रतिमा को फूल अर्पित करते श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘ये दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत अहम है. PM की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती पर बने। यही वजह है कि PM के नेतृत्व में रवींद्रनाथ गुरु को श्रद्धांजलि देने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मेरा काम जोरासांको में मत्था टेकने के बाद शुरू होगा.’

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी. एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह से तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई. उन्होंने एक ऐसे नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी उम्मीदों को करीब से समझते हैं. उनके आगे के कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.’