राहुल ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाया, यूनिफॉर्म पहनी, पार्क में आधे घंटे बैठकर बातचीत की
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए। पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए।
राहुल गांधी से मिलने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने कहा- राहुल गांधी ने हमसे बातचीत की। उन्होंने संसद में हमारे मुद्दे उठाने, हमारे बीमा और दूसरी सहायता दिलाने का वादा किया। हमने साथ मिलकर खाना भी खाया। जब हम खाना खा रहे थे, तभी अचानक राहुल गांधी हमसे मिलने आ गए, और हमें बहुत अच्छा लगा।
ऑटोरिक्शा चालकों से @RahulGandhi ने दिल्ली की बंगाली मार्केट में की मुलाकात और लंच किया। pic.twitter.com/m7SSg2xdJU
— Kanika Katiyar (@kanikakatiyarr) May 29, 2026
