राहुल गांधी ने बिना जूते उतारे इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी, उमंग सिंघार ने भी नहीं उतारे शूज, देखें Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी राज भोज एअरपोर्ट से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुष्पांजलि के लिए इंदिरा गांधी जी की तस्वीर रखी गई थी। राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन इस दौरान उन्होंने जूते नहीं उतारे। उनके साथ मौजूद विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी जूते पहनकर पुष्प अर्पित किए। जबकि बाकी नेताओं ने जूता उतारकर पुष्प अर्पित किए। एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कांग्रेस कार्यालय में जाने से पहले राहुल गांधी इंदिरा गांधी की फोटो पर जूता पहनकर पुष्प अर्पित कर रहे हैं। उनके पीछे उमंग सिंघार भी जूते पहने हुए नजर आ रहे हैं और अपने नेता की तरह बिना जूता उतारे ही फूल चढ़ाए और निकल गए। वहीं जीतू पटवारी, केसी वेणुगोपाल ने जूते उतारकर पुष्पांजलि अर्पित की।