राहुल गांधी ने ‘गद्दार दोस्त’ कहा तो केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने ‘देश का दुश्मन’, संसद के गेट पर भिड़ंत

संसद में आज एक अलग नजारा देखने को मिला जब संसद के गेट पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली. इस दौरान जहां राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों की तारीफ की तो वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया. इसके बाद बीजेपी नेता बिट्टू ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा कि उनका “देश के दुश्मनों” से कोई लेना-देना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed