राहुल गांधी की स्पीच के दौरान जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

लोकसभा के चालू बजट सत्र के दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के नरवणे मेमोयर को लेकर गतिरोध जारी है. प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में आ गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने लोकसभा में विपक्ष के आठ सदस्यों को शेष सत्र से सस्पेंड किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि इस सरकार ने ऐसा करके आत्मघाती गोल कर लिया है. मनोज झा ने कहा कि उनके सलाहकार गलत हैं. अब हर कोई किताब के बारे में जानता है, ये नहीं कि संसद कैसे चलती है.

रंजीत रंजन ने राज्यसभा में कहा कि सरकार इतनी डरी हुई क्यों है. विकसित भारत में विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दे रही है. विपक्ष के आठ सांसदों को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने पैर पसार रहे सूखे नशे का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर कैसे आप नकेल कसेंगे, इसके लिए किसी प्लान की चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं है.

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर भी उन आठ सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें बाकी बचे बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है. मणिक्कम टैगोर ने सस्पेंड किए जाने के बाद कहा कि हम अंदर नहीं जा सकते, लेकिन प्रोटेस्ट करेंगे. हम सभी मकर द्वार पर कल प्रोटेस्ट करेंगे. हम बाहर बैठकर ही धरना देंगे. उन्होंने कहा कि कल बोल रहे थे कि ऑथेंटिकेट नहीं है, जो राहुल गांधी बोल रहे थे. कांग्रेस के सस्पेंड सांसद ने कहा कि आज राहुल गांधी ऑथेंटिकेट करके आए, तो आज उनको बोलने नहीं दिया गया. ये सरकार शाखा चला रही है क्या? कांग्रेस के सस्पेंड सांसदों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ संसद भवन के मकर द्वार पर प्रोटेस्ट किया. कांग्रेस सांसदों के प्रोटेस्ट में सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी शामिल हुए.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *