राहुल गांधी की स्पीच के दौरान जोरदार हंगामा, लोकसभा में उछाले गए पेपर, रोकने पर विपक्षी सांसदों ने भी किया बोलने से इनकार

राहुल गांधी लोकसभा में बोल रहे हैं. राहुल गांधी ने शुरुआत में ही नेशनल सिक्योरिटी का विषय उठाया और ऑथेंटिकेट किया. आसन पर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि यह चीन और पाकिस्तान के साथ जुड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति करते हुए कहा कि ये सदन को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने स्पीकर की बैठक में हूई बात का जिक्र करते हुए कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं. उस विषय को छोड़ना चाहिए. लोकसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है. इसी दौरान किसी सदस्य ने चेयर को संबोधित करते हुए यार बोल दिया. इस पर चेयर ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह संसद है.

राहुल गांधी ने फिर से नरवणे मेमोयर का मुद्दा उठा दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा है. मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने दिया जाए. उन्होंने कहा कि आर्टिकल पर ऐतराज, तो नहीं बोलूंगा. राहुल गांधी ने चीन का जिक्र किया और कहा कि ईस्टर्न लद्दाख में भारतीय सैनिक मारे गए. इस पर आसन से तेन्नेटी ने नरेश उत्तम पटेल का नाम ले लिया. अब आसन से तेन्नेटी एक एक कर अगले वक्ताओं के नाम लेते जा रहे हैं.

लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोकते हुए पीठासीन ने अगले वक्ताओं के नाम ले लिए. सपा, टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया. जोरदार हंगामा हुआ. विपक्षी सांसद राहुल गांधी के समर्थन में हंगामा करते हुए वेल में आ गए और आसन की तरफ पेपर भी उछाले. जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी और पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *