पिछले सात दिनों से रायपुर सबसे गर्म, 33° तक पहुंचा अधिकतम तापमान

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद के कुछ दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी प्रदेश में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिसके चलते बारिश या तेज बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

रायपुर की बात करें तो जनवरी की तरह फरवरी महीने में भी आसमान आमतौर पर साफ बना रहता है और सतही हवाएं हल्की रहती हैं। हालांकि उत्तर भारत से गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभों के असर से कभी-कभार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनती हैं। कुछ मौकों पर आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलती हैं। सर्दियों का असर कम होते ही न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

कुछ स्थितियों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी चला जाता है। इसके साथ ही कुछ वर्षों में फरवरी महीने में अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *