छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गर्मी से रहेगी राहत, रायपुर-दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। वहीं गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, बस्तर के जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। 15 मई को रायपुर में टेम्प्रेचर 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वही रात का तापमान 29.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आज भी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है। रायपुर में आज आंशिक रु से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

यहां दिन का पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री रहा वहीं बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले में दिन का पारा 40.3°C, रायगढ़ में 40.5 °C गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ के कारण बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन आंधी-बारिश जैसे हालात रहेंगे। पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। जो सामान्य के करीब 3.4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *