RSS प्रमुख मोहन भागवत का शहडोल दौरा समाप्त, कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर रवाना
RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपना तीन दिवसीय शहडोल प्रवास पूरा कर देर रात सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहीं। प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में हिस्सा लिया और स्वयंसेवकों को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही उन्होंने संघ पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की।
शहडोल प्रवास के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर पांडवनगर स्थित कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दौरे के अंतिम दिन देर रात जब मोहन भागवत शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचे, तब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में उन्हें सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना किया गया।
मोहन भागवत के आगमन और प्रस्थान दोनों मौकों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध देखने को मिले। रेलवे स्टेशन परिसर में आम यात्रियों की आवाजाही भी नियंत्रित रखी गई थी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो सके।
