गिरते-गिरते रुपया हुआ बेहाल, लगातार नौवें दिन गिरावट, 97 के करीब पहुंची कीमत

रुपये में गिरावट का दौर जारी है। लगातार नौवें सत्र में इसमें गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले आज यह 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 96.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया जो इसका अब तक का ऑल टाइम लो है। पिछले कई दिनों से यह लगातार ऑल टाइम लो पर जा रहा है। भारतीय रुपये में आज लगातार नौवें सत्र में गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले यह आज 0.3 फीसदी गिरावट के साथ रेकॉर्ड लो 96.86 पर खुला। कच्चा तेल लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। साथ ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है।