Share Market : घरेलू शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 229 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के पार
पश्चिम एशिया संघर्ष के जल्द समाप्त होने की उम्मीदों के बीच तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 228.60 अंक या 0.30% चढ़कर 75,546.99 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.45 अंक या 0.45% बढ़कर 23,764.45 पर पहुंच गया।
