सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हुई, बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (25) की सानिया चंडोक से बुधवार को मुंबई में सगाई हो गई। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की। जानकारी के अनुसार, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं।

रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उनके पिता इकबाल किशन घई देश में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड लेकर आए थे। उन्होंने ही मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बनवाया। पिता के नक्शेकदम पर रवि ने बिजनेस विदेशों, खासकर मिडिल ईस्ट में फैलायायहीं पर रवि ने आइसक्रीम मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कींब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड रवि घई के पोते शिवान घई लेकर आए

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैंफर्स्ट क्लास मैचों में अर्जुन ने 33.51 की औसत से 37 विकेट झटके हैं, जबकि 23.13 के एवरेज से 532 रन बनाए। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन के नाम पर 25 विकेट (31.2 की औसत) और 102 रन (17 की औसत) दर्ज हैं। वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *