सलमान खान ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, बप्पा की आरती करते आए नजर

बॉलीवुड में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैकल बुधवार को सलमान खान ने भी परिवार के साथ भगवान गणेश का स्वागत कियाइस अवसर पर वह अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती करते हुए नजर आए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई हैं। बप्पा के आगमन के इस शुभ अवसर पर खान और शर्मा परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी भक्ति में डूबे नजर आए।

इस वीडियो में यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, यह शख्स हर धर्म का सम्मान करता है।, दूसरे ने कहा, भाईजान को प्यार। तीसरे ने कहा, इसीलिए मैं उन्हें बहुत प्यार करता। वह और उनके परिवार सच्चे इंस्पिरेशन हैं। आई लव यू सलमान।