CG : ग्रामीण के मौत मामले में SDM सस्पेंड.. सरकार ने जारी किया आदेश
बलरामपुर जिले के कुसमी सब डिवीजन में पदस्थ रहें अनुविभागीय दंडाधिकारी करूण डहरिया पर राज्य सरकार ने विभागीय स्तर पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि, अवैध माइनिंग के आरोप में एसडीएम करुण डहरिया और उसके 3 साथी ने मिलकर ग्राम पंचायत हंसपुर में 3 ग्रामीणों की बड़ी बेरहमी से पिटाई की थे। इस पिटाई में एक ग्रामीण की मौत हो गई है।
एसडीएम को रविवार की रात से ही पुलिस ने अपने हिरासत में रखा था और सोमवार की रात उसे वह अन्य आरोपियों को नजर बंद रखते हुए घटना स्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर दूसरे थाने में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। पुलिस की टीम ने जब मामले में देर शाम को FIR किया तो कोई लॉ एंड आर्डर आउट ऑफ कंट्रोल ना हो इसको देखते हुए पुलिस की टीम में देर रात को तकरीबन 10:00 बजे आरोपियों को थाने से बाहर निकाला और तत्काल सिविल कोर्ट राजपुर लेकर गए। वहां से रामानुजगंज जेल पहुंचा दिया।

