BIG NEWS : कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर ढेर

यूसमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. संयुक्त बलों के साथ हुई इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर मारा गया. सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर पहले लश्कर के बड़े सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था. हालांकि, करीब एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग हो गया था.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यासिर की गतिविधियों का पता यूसमर्ग के ऊपरी इलाकों में चला था. इसके बाद संयुक्त बलों ने इलाके में ऑपरेशन चलाया, जिसमें यासिर मारा गया. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सुलेमान उर्फ मूसा पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. पिछले साल श्रीनगर के डाचीगाम जंगल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सुलेमान मूसा मारा गया था.