TMC विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ जब्त, CM बोले- यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा
बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यालय से पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। ये ऑफिस बागी TMC विधायक शमीम अहमद का बताया जा रहा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राज्य का सारा राजस्व हड़प लिया था। यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा है। TMC ने कहा है कि पुलिस ने निगरानी में रखे गए कार्यालय में जानबूझकर झूठे सबूत प्लांट किए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह पैसा उनके(ममता-अभिषेक) लिए यह कुछ भी नहीं है। यह उनकी रोज की कमाई थी।
डायमंड हार्बर के एडिशनल SP अभिषेक मजूमदार ने कहा कि यह छापा अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तार सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पड़ा। रॉय कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में पुलिस हिरासत में है।
