थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, अचानक नीचे उतरने लगा विमान, कई यात्री घायल
एअर इंडिया की थाइलैंड से दिल्ली आ रही फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस हुआ है. इसमें कई यात्री घायल हो गए हैं. ये विमान थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था. इस दौरान विमान टर्बुलेंस का शिकार हो गया. टर्बुलेंस इतना भयानक था कि किसी कान में तो किसी को गर्दन में चोटें आई हैं. इनका इलाज कराया जा रहा है.
एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जाने वाली फ़्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए.
एअर इंडिया के मुताबिक अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं और जिन्हें मेडिकल जांच की ज़रूरत थी, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एअर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ़ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एअर इंडिया के लिए सबसे ज़रूरी है.
