हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में फिर आया शाहरुख खान का नाम, पहले नंबर से चूके
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने एक बार फिर ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ में अपनी जगह बनाई है। इससे खान का नाम भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक के तौर पर मशहूर हुआ है। इससे वैश्विक मंच पर एक अहम कारोबारी हस्ती के रूप में खान का रुतबा और मजबूत हुआ है। जारी लिस्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की नेट वर्थ लगभग 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो करीब 10,800 करोड़ रुपये है। इतनी दौलत के साथ वह दुनिया के कई मशहूर एक्टर्स में अपनी जगह बनाए हुए हैं। ग्लोबल वेल्थ रैंकिंग में भारत अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। अरबपतियों की संख्या के मामले में देश अभी तीसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में 308 लोग शामिल हैं। चीन और अमेरिका इस रैंकिंग में सबसे आगे हैं। जिनके पास क्रमशः 1,110 और 1,000 अरबपति हैं। हुरुन लिस्ट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई ग्लोबल हस्तियां भी शामिल हैं। म्यूजिक के बड़े नाम जैसे जे-जी, जिनकी नेट वर्थ करीब 2.8 बिलियन यूएसडी है; टेलर स्विफ्ट, जिनकी नेट वर्थ 1.6 बिलियन यूएसडी है और रिहाना, जिनकी नेट वर्ष 1.5 बिलियन यूएसडी है, इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
शाहरुख खान ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखी है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पिछली बार के मुकाबले उनकी दौलत में थोड़ी कमी आई है। 2025 में, उनकी कुल संपत्ति लगभग 12,490 करोड़ रुपये (लगभग 1.4 बिलियन यूएसडी) आंकी गई थी।
