Share Market : हल्की बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 49 अंक चढ़ा; निफ्टी 24350 के करीब

घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर कारोबार कर रहा था। विदेशी निवेश बढ़ने और दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे चढ़कर 95.30 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, डॉलर के मजबूत होने से रुपये की बढ़त सीमित रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने यह जानकारी दी।

विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.40 के स्तर पर खुला। बाद में इसमें मजबूती आई और यह 95.30 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त है। रुपया लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 95.50 पर बंद हुआ था।