Share Market: शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट, सेंसेक्स 590 अंक टूटा, निफ्टी 176 अंक गिरकर खुले

वैश्विक बाजारों में मची भारी उथल-पुथल का असर आज भारतीय निवेशकों की जेब पर साफ नजर आ रहा है। युद्ध के दौरान शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से शुक्रवार की सुबह दलाल स्ट्रीट के लिए बेहद डरावनी साबित हुई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी बाजारों में गिरावट ने बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों को नीचे धकेल दिया है। अनिश्चितता के इस माहौल में हर कोई अपनी जमा-पूंजी को लेकर फिक्रमंद है और बाजार की चाल देख रहा है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई जिसने सबके होश उड़ा दिए। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 590 अंकों का गोता लगाकर 75444 के स्तर पर खुला। NSE का निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और इसने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 176 अंक नीचे 23462 पर की।