Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी निधियों की निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 959.22 (-1.23%) अंकों तक टूट गया और 76,537.14 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी -285.66 (-1.18%) अंक कमजोर होकर 23,892.00 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.07 पर आ गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स या इंडिया वीआईएक्स 4.90 चढ़कर 18.29 पर पहुंच गया।