Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जाने ताजा भाव
सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। MCX सोना जून फ्यूचर्स 0.25% बढ़कर ₹1,49,420 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जबकि MCX चांदी जुलाई फ्यूचर्स 0.71% बढ़कर ₹2,39,950 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी की प्रमुख वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पॉलिसी रेट को स्थिर रखने के बाद आई वैल्यू बाइंग रही। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें चार साल के उच्च स्तर के करीब पहुंचने से इस तेजी पर कुछ हद तक रोक भी लगी, क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने का डर बना।
