Share Market : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक टूट गया तो वहीं निफ्टी 23950 के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 845.68 अंक गिरकर 76,482.51 पर आ गया; निफ्टी 237.90 अंक गिरकर 23,936.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 145 पैसे गिरकर 94.96 पर आ गया।