Gold Silver Price Today: सोने में गिरावट और चांदी में तेजी, जाने ताजा भाव

सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोने में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। ऐसा माना जा रहा है कि सोने में यह गिरावट पीएम मोदी के हालिया बयान के बाद आई है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल लोगों को सोना खरीदना बंद कर देना चाहिए। सरकार का माना है कि भारत के पास पहले से ही सोने की अच्छी खासी मात्रा है। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,108 रुपये चल रही है। इसमें 422 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,51,892 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,54,434 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

1 किलो चांदी का दाम 2,62,333 रुपये चल रहा है। इसमें 41 रुपये प्रति किलो की तेजी है। ये तेजी काफी सुस्त दिखाई दे रही है। चांदी ने अब तक 2,61,903 रुपये प्रति किलो का लो और 2,64,922 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।