Share Market : शेयर बाजार में कमजोरी का सिलसिला बरकरार, सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी 23700 से फिसला
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी है। सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भी प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 525.44 अंक गिरकर 75,489.84 पर आ गया, वहीं निफ्टी 164.5 अंक गिरकर 23,651.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस और एशियन पेंट्स में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई।
