Share Market : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 132 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,914
भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को सपाट रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में रहे, क्योंकि निवेशकों ने रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब सतर्क रुख अपनाया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 132.77 अंक चढ़कर 84,537.23 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 37 अंक बढ़कर 25,914.85 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कारण आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया कुछ सुधार के साथ 5 पैसे बढ़कर 88.64 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
