Share Market : बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,679
आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.5 अंक बढ़कर 25,679.15 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे बढ़कर 88.62 पर पहुंच गया।
